राखियों की सजा बाजार, भाईयों के लिए मनपसंद की राखियां खरीद रही बहनें

डेस्क, 08 अगस्त : सावन पूर्णिमा के दिन मनाए जाने वाले भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का महापर्व रक्षा बंधन इस वर्ष 9 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षा बंधन को लेकर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के बाजार की दुकाने रंग-बिरंगी आकर्षक राखियों से सज चुका है। बीने इस बार देशी और स्टोन लगी राखियों को अधिक पसंद कर रही हैं। वहीं छोटी बच्चियां कार्टून वाले राखी अधिक खरीद रही हैं। वहीं महिलाएं लुंबा राखी में अधिक दिलचस्पी दिखा रही हैं। बाजार में मौली धागा से लेकर चांदी के राखियों की मांग देखी जा रही है। दुकानों में पांच रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक की राखियां बेची जा रही है।
चांडिल बाजार के अलावा चौका मोड, रघुनाथपुर बाजार, ईचागढ़, मिलन चौक, टीकर, तिरुलडीह, कुकडू, झिमड़ी, चिलगु समेत अन्य स्थानों में स्थित दुकानों में राखी की खरीदारी तेज हो गई है। बहनें अपने भाईयों के लिए तरह-तरह की राखियों की खरीद रही है। दुकानों में स्टोन वाली राखियों के अलावे, तरह-तरह के डोर, रुद्राक्ष डिजाईन, बच्चों के लिए विभिन्न कार्टून कैरेक्टर वाले राखी ज्यादा बिक रहे हैं. इसके साथ ही इस वर्ष लाइटिंग वाली राखियां भी बच्चों के लिए बाजार में उपलब्ध है।


