24 घंटे बाद चांडिल पुरुलिया रेल मार्ग के अपलाइन पर परिचालन शुरू

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

24 घंटे बाद चांडिल पुरुलिया रेल मार्ग के अपलाइन पर परिचालन शुरू

चांडिल, 10 अगस्त : चांडिल जंक्शन स्टेशन के समीप शुक्रवार की देर रात एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के 24 घंटे बाद चांडिल पुरुलिया रेलखंड के अप लाइन को दुरुस्त कर लिया गया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की भोर करीब 3:25 पर ऑफलाइन को फिट घोषित कर दिया गया है। अब पुरुलिया की ओर से टाटा नगर और चक्रधरपुर की और जाने वाली रेलगाड़ियां आ सकती हैं। वहीं दूसरी और डाउन लाइन और रांची लाइन को दुरुस्त करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। विद्युत होगी शुक्रवार की देर रात करीब 2:45 पर चांडिल की ओर से पुरुलिया की ओर जा रही एक मालगाड़ी केके डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इस घटना में विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मालगाड़ी से डिब्बों के टकराने के कारण वह भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

दो माल गाड़ियों के डिब्बे पट्टी से उतरने के कारण पटरी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना के बाद चांडिल-मुरी और चांडिल-पुरुलिया रेलखंड पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया था। रेलवे ने शनिवार को कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया था। कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया था और इस रूट पर चढ़ने वाले अधिकांश ट्रेनों का मार्ग बदलकर उसे गंतव्य की ओर भेजा था।

दुर्घटना के 30 घंटे बाद भी इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन सुचारू रूप से प्रारंभ नहीं हो सका है। चांडिल मुरी रेलखंड पर शनिवार सुबह से ही परिचालन बंद है। वहीं रविवार की भोर 3:25 बजे चांडिल पुरुलिया रेलखंड के अप लाइन को दुरुस्त करने का काम पूरा कर लिया गया है। अप लाइन दुरुस्त होने के बाद इस रूट पर दो मालगाड़ी गुजर चुका है।

Share This Article