केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पहुंचे मानभूम अपडेट्स कार्यालय, निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना कर कहा “अब जरूरतमंदों की आवाज होगी और बुलंद”
चांडिल, 27 मई : रांची संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ बुधवार को चांडिल डाक बंगला के समीप स्थित समाचार पोर्टल www.manbhumupdates.com एवं यूट्यूब चैनल के कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पहुंचने पर उन्होंने मानभूम अपडेट्स द्वारा प्रकाशित एवं प्रसारित समाचारों की सराहना करते हुए इसकी निष्पक्ष और जनहित आधारित पत्रकारिता को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि मानभूम अपडेट्स लगातार जन सरोकार से जुड़े मुद्दों को बेबाकी से उठाता रहा है तथा भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मजबूती से आवाज बुलंद करता है। उन्होंने कहा कि इस मंच पर प्रकाशित और प्रसारित होने वाली खबरें कई बार समाज को आईना दिखाने का कार्य करती हैं और प्रशासन तक आम लोगों की समस्याओं को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि मानभूम अपडेट्स पर आने वाली खबरों के माध्यम से उन्हें क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं की जानकारी मिलती रहती है, जिसके समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में मानभूम अपडेट्स जरूरतमंदों, गरीबों और आम लोगों की सशक्त आवाज बनकर उभरेगा तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेगा।
इस अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिला भाजपा अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, जिला महामंत्री भूषण मुर्मू, मंत्री पप्पू वर्मा, सारथी महतो, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार महतो, प्रमुख रामकृष्ण महतो, विशाल चौधरी, प्रभात कुमार पोद्दार, अनिल सिन्हा, आकाश महतो, मंडल अध्यक्ष जगदीश महतो, जयंत रजक, सुमन मुखर्जी, सुमित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।