शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन कुमार की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, पुस्तक विमोचन

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन कुमार की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, पुस्तक विमोचन

जमशेदपुर, 26 फरवरी : भारतीय नौसेना के वीर सपूत शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन कुमार की पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद मनोरंजन वास्तु विहार, बालिगुमा में श्रद्धांजलि समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनीवासियों के साथ जमशेदपुर के पूर्व सैनिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक तथा शहीद परिवारों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

 

गौरतलब है कि 26 फरवरी 2014 को मुंबई तट के समीप भारतीय नौसेना की पनडुब्बी INS Sindhuratna में हुए हादसे के दौरान लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन कुमार ने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनके असाधारण पराक्रम के लिए उन्हें मरणोपरांत Shaurya Chakra से सम्मानित किया गया।

 

समारोह के दौरान कॉलोनी परिसर में स्थापित शहीद की प्रतिमा पर अतिथियों, पूर्व सैनिकों एवं नागरिकों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर शहीद के जीवन, त्याग और बलिदान पर आधारित पुस्तक सिंधुरत्न का महानायक का विधिवत विमोचन भी किया गया।

 

वक्ताओं ने इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए विद्यालयों और पुस्तकालयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन शहीद मनोरंजन सेवा समिति एवं शहीद मनोरंजन वास्तु विहार द्वारा किया गया, जिसमें पूर्व सैनिक सेवा परिषद का विशेष सहयोग रहा।

Share This Article