नीमडीह में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण, “पोषण भी, पढ़ाई भी” कार्यक्रम से मिलेगी नई दिशा

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

नीमडीह में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण, “पोषण भी, पढ़ाई भी” कार्यक्रम से मिलेगी नई दिशा

नीमडीह, 22 अगस्त : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड सभागार में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शुरू किया गया है। यह प्रशिक्षण “पोषण भी, पढ़ाई भी” कार्यक्रम के तहत आयोजित हो रहा है। इसकी जानकारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी विभाग सिन्हा ने दी।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना है, ताकि वे बच्चों के समग्र विकास – शारीरिक, मानसिक और शैक्षिक – में प्रभावी योगदान दे सकें।

कुल 133 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।पहला चरण 18 से 20 अगस्त 2025 तक और दूसरा चरण 21 से 23 अगस्त 2025 तक आयोजित होगा। प्रशिक्षण में रेखा कुमारी और दिव्या कुमारी द्वारा चल-चित्र (वीडियो) की मदद से विषयों को सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि बच्चों के लिए मजबूत नींव तैयार करना ताकि वे स्वस्थ और शिक्षित बन सकें। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नई तकनीक और पद्धतियों से लैस करना। पोषण और शिक्षा दोनों को साथ लेकर चलने की अवधारणा को मजबूती देना।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गांवों में बच्चों के विकास की पहली कड़ी होते हैं। यह प्रशिक्षण उन्हें और अधिक सक्षम बनाएगा, जिससे वे बच्चों को बेहतर पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा सकें।

Share This Article