सरायकेला में ‘रन फॉर रोड सेफ्टी’ का आयोजन, उपायुक्त व एसपी ने दिखाई हरी झंडी

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

सरायकेला में ‘रन फॉर रोड सेफ्टी’ का आयोजन, उपायुक्त व एसपी ने दिखाई हरी झंडी

सरायकेला, 30 जनवरी : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के समापन समारोह के अवसर पर सरायकेला में ‘रन फॉर रोड सेफ्टी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंडोर स्टेडियम, सरायकेला से उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित यातायात के महत्व का संदेश देना था। दौड़ में बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों, पुलिस कर्मियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर निरंतर जागरूकता अभियान चलाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई।

Share This Article