श्री श्री चंदेश्वर शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

श्री श्री चंदेश्वर शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

आदित्यपुर, 08 जुलाई : झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला विधायक चंपई सोरेन अपने विधानसभा क्षेत्र के आदित्यपुर स्थित श्री श्री चंदेश्वर शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए।

भोला अखाड़ा जनता रोड हाउस के समीप स्थित मंदिर में पिछले सात दिनों से चल रहे वैदिक यज्ञ का समापन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर चंपई सोरेन ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा राज्य और देश में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने श्रद्धालुओं के साथ शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन का माहौल भक्तिमय रहा और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

Share This Article