मानगो फ्लाईओवर निर्माण के कारण ट्रैफिक प्लान बदला, 25 नवंबर से 21 दिसंबर तक रूट डायवर्ट

जमशेदपुर, 22 नवंबर : मानगो फ्लाईओवर और आजादबस्ती की ओर एलिवेटेड संपर्क पथ के निर्माण कार्य को देखते हुए जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव लागू कर दिया है। ट्रैफिक डीएसपी द्वारा जारी आदेश पर उपायुक्त और एसएसपी ने हस्ताक्षर किए हैं। नए प्रावधान 25 नवंबर से 21 दिसंबर तक प्रभावी रहेंगे।
भारी वाहनों पर प्रतिबंध
निर्माण अवधि में मानगो चौक से पारडीह चौक के बीच बड़े मालवाहक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।
सुबह 6 से 8 बजे तक वन-वे नियम लागू
बड़ा हनुमान मंदिर से मानगो चौक की ओर आने वाली स्कूल बसों और स्कूल वैनों को ही अनुमति रहेगी। इस दौरान मानगो चौक से बड़ा हनुमान मंदिर की ओर सभी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक बदला ट्रैफिक प्रवाह
इस अवधि में मानगो चौक से बड़ा हनुमान मंदिर की ओर वाहन सामान्य रूप से चलेंगे।जबकि बड़ा हनुमान मंदिर से मानगो चौक की ओर आने वाले सभी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
छोटी गाड़ियों के लिए वैकल्पिक रूट
सुबह 6 से 8 बजे तक :
पारडीह चौक से मानगो ब्रिज आने वाली छोटी गाड़ियां
सहारा सिटी – रोड नंबर 15 – पारडीह-मानगो रोड मार्ग से होकर आएंगी। सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक :
छोटी गाड़ियों के लिए मार्ग होगा— सहारा सिटी – रोड नंबर 15 – चेपा पुल – ओल्ड पुरूलिया रोड – मानगो ब्रिज।
अधिकारियों ने जनता से नए रूट प्लान का पालन करने की अपील की है ताकि निर्माण कार्य निर्बाध रूप से चल सके और ट्रैफिक में अव्यवस्था न हो।



