खबर जमशेदपुर से – गृह ऋण स्वीकृति में तेजी लाने हेतु उप नगर आयुक्त ने बैंकों संग की बैठक

जमशेदपुर, 10 जुलाई : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत बिरसानगर किफायती आवासीय परियोजना के लाभुकों को समय पर गृह ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने की।

बैठक में आवास योजना के तकनीकी कोषांग से टाउन प्लानर आलोक नारायण, MIS स्पेशलिस्ट रितेश राज और स्मिता के साथ-साथ आईसीआईसीआई बैंक बिस्टुपुर, केनरा बैंक बारीडीह, केनरा बैंक बिस्टुपुर और केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक भी उपस्थित थे।
बैठक के मुख्य बिंदु:
उप नगर आयुक्त ने बैंक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि गृह ऋण स्वीकृति में आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।
सभी लंबित ऋण फाइलों को 30 दिनों के भीतर स्वीकृत करने का निर्देश दिया गया, ताकि लाभार्थियों को समय पर आवास निर्माण के लिए वित्तीय सहायता मिल सके।
इस बैठक को आवास योजना के सफल क्रियान्वयन और पात्र लाभार्थियों को शीघ्र लाभ दिलाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
इस तरह की योजनाओं से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें – ManbhumUpdates.com के साथ।



