गोलमुरी और साकची बाजार में JNAC की छापेमारी, सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त – 25,000 से अधिक जुर्माना वसूला

जमशेदपुर, 10 जुलाई : जमशेदपुर को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ शहर बनाने के उद्देश्य से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत आज गोलमुरी और साकची बाजार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी की गई।
यह कार्रवाई उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर की गई, जिसमें स्वच्छता प्रवर्तन टीम के साथ लेखा पदाधिकारी चंद्रगुप्त अशोक वर्धन, सिटी मैनेजर ज्योति पुंज, राजस्व निरीक्षक प्रकाश टोप्पो और अन्य स्वच्छता दल के सदस्य शामिल थे।
प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री का उपयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाया गया। इस दौरान कुल 25,000 रुपये से अधिक का जुर्माना मौके पर ही वसूला गया। वहीं, प्लास्टिक जब्त कर संबंधित दुकानों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस तरह की सामग्री का प्रयोग न करें।

इन दुकानों की हुई जांच –
गोलमुरी मार्केट: मिठाई और कपड़े की दुकानों की जांच।
साकची: फुटपाथ दुकानदारों और किराना स्टोर्स पर विशेष नजर।
लाइसेंस निलंबन की चेतावनी:
दोबारा प्लास्टिक मिलने पर व्यापारिक अनुज्ञा रद्द करने की चेतावनी दी गई।
टीम द्वारा दुकानदारों और ग्राहकों को जागरूक करते हुए कपड़े या जूट के थैलों का प्रयोग करने की अपील की गई।
“प्लास्टिक हटाएं, पर्यावरण बचाएं” – स्वच्छता केवल प्रशासन की नहीं, सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है।
अधिक अपडेट और जिम्मेदार रिपोर्टिंग के लिए जुड़े रहें ManbhumUpdates.com के साथ।



