10 दिसंबर को जिला नियोजनालय में आयोजित होगा रोजगार मेला

सरायकेला, 08 दिसंबर : जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला-खरसावां में बुधवार 10 दिसंबर को सुबह 10 बजे से रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो ने बताया कि मेले में जिले की प्रमुख कंपनियां श्याम स्टील लिमिटेड, रामकृष्णा कास्टिंग सॉल्यूशन लिमिटेड, बीएन ट्रैक्टर्स, हरिओम कास्टिंग, युवा शक्ति फाउंडेशन एवं छवि कंस्ट्रक्शन शामिल होंगे।
मेले में सरायकेला-खरसावां, जमशेदपुर और चाईबासा क्षेत्र के लिए विभिन्न कंपनियों द्वारा 700 से अधिक पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों द्वारा 14,000 से 35,000 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही मुफ्त बस सेवा, कैंटीन सुविधा, पीएफ – ईएसआईसी, इंसेंटिव और अन्य लाभ भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीटेक और एमबीए निर्धारित की गई है। नए एवं अनुभवी अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ मेले में भाग ले सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। अधिक जानकारी कार्यालय अवधि में मॉडल कैरियर सेंटर से या आधिकारिक ट्विटर हैंडल @SaraikelaMCC पर प्राप्त की जा सकती है।



