रात्रि गश्ती करते हुए देर रात सरायकेला से कपाली पहुंच गए एसपी मनोज स्वर्गीयारी – जानिए फिर क्या हुआ?

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चांडिल, 12 जुलाई : सरायकेला खरसावां जिले के नए एसपी मनोज स्वर्गीयारी फूल फोम में आ गए हैं। वह कभी भी, कहीं भी पहुंच रहे हैं और जांच शुरू कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि एसपी मनोज स्वर्गीयारी इसबार किसी भी कीमत पर अपराधियों का समूल नाश करने की ठान लिया है। हाल ही में आदित्यपुर थाना निरीक्षण के दौरान एसपी ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराधी सरायकेला खरसावां जिला छोड़ दें अथवा अपराध छोड़ दे। यदि अपराधी जिले में रहकर किसी तरह की आपराधिक घटनाओं में संलिप्त पाया जाता है तो अंजाम भुगतने के लिए भी तैयार रहें।

वैसे तो एसपी मनोज स्वर्गीयारी लागतार क्षेत्र में सक्रिय रूप से भ्रमण, औचक निरीक्षण और विधि व्यवस्था का जायजा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं लेकिन बीती शनिवार देर रात वह अचानक कपाली क्षेत्र पहुंच गए थे। इस दौरान एसपी ने स्वयं मोर्चा संभाला और वाहनों की जांच शुरू कर दी।

रात्रि गश्ती पर सरायकेला से सीधे कपाली पहुंचे एसपी ने
कपाली क्षेत्र में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्र के संवेदनशील एवं संदिग्ध स्थानों तथा अड्डेबाजी वाले स्थलों का निरीक्षण किया। वहीं, कपाली पुलिस की गश्ती दल तथा अधिकारियों को नियमित गश्ती करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया।

इस दौरान एसपी ने स्वयं कई वाहनों की जांच की तथा संदिग्धों से पूछताछ की। एसपी मनोज स्वर्गीयारी की यह कार्यशैली वाकई में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जमशेदपुर तथा जिले के आदित्यपुर क्षेत्र में हालिया घटनाओं के बीच एसपी का सक्रिय होना इस बात का संकेत है कि अब अपराधियों की खैर नहीं और कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर भी वह नजर रख रहे हैं। वहीं, जब जिले के कप्तान स्वयं सक्रिय होकर मोर्चा संभाल रहे हैं तो इससे उनके अधीनस्थ अधिकारियों का भी मनोबल बढ़ेगा।

Share This Article