कुणाल षाड़ंगी की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट, रखी छात्रों व आंदोलनकारियों से जुड़ी माँगें

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

कुणाल षाड़ंगी की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट, रखी छात्रों व आंदोलनकारियों से जुड़ी माँगें

रांची/जमशेदपुर, 12 नवंबर : झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड आंदोलनकारियों की बकाया पेंशन राशि के भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया और राज्य स्थापना दिवस की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं।

बैठक में कुणाल षाड़ंगी ने राज्य से बाहर अध्ययनरत विद्यार्थियों की ई-कल्याण की बकाया राशि शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया, ताकि आर्थिक तंगी से जूझ रहे छात्रों को राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने जे-टेट परीक्षा जल्द आयोजित करने की भी माँग रखी।

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार ने हमेशा छात्रों, युवाओं और आंदोलनकारियों की भावनाओं का सम्मान किया है। आने वाले दिनों में भी जनता को न्याय और विकास की राह पर आगे ले जाने का कार्य जारी रहेगा।”

यह मुलाकात न केवल आंदोलनकारियों और छात्रों की उम्मीदों को नया बल देती है, बल्कि यह भी संकेत देती है कि झामुमो सरकार जनहित के मुद्दों पर संवेदनशील और प्रतिबद्ध है।

Share This Article