झारखंड स्थापना दिवस पर चांडिल में भव्य साइकिल रैली, विधायक सबिता महतो ने दिखाई हरी झंडी

चांडिल, 13 नवंबर : झारखंड स्थापना दिवस समारोह के तीसरे दिन चांडिल के डोबो पुल से दलमा मुख्य द्वार तक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ईचागढ़ की विधायक सबिता महतो ने हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की और प्रतिभागियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने “हरित झारखंड”, “स्वस्थ जीवन” और “स्वच्छ पर्यावरण” जैसे नारे लगाकर उत्सव का माहौल बनाया। कार्यक्रम की सफलता में जिला प्रशासन, पुलिस बल, स्वयंसेवी संगठनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सक्रिय सहयोग रहा।



