गणेश चतुर्थी पर विधायक सविता महतो ने किया केपी होटल एवं रेस्टोरेंट का उद्घाटन

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चांडिल, 14 सितंबर : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत तमोलिया पंचायत के रुगड़ी में गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को केपी होटल एवं रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया। ईचागढ़ विधायक सविता महतो और जिला परिषद सदस्य पिंकी लायक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान होटल संचालक ने बताया कि कांदरबेड़ा-दोमुहानी मार्ग पर केपी होटल एवं रेस्टोरेंट की शुरुआत फैमिली रेस्टोरेंट के रूप में की गई है। यहां लोग परिवार के साथ पहुंचकर विभिन्न व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे।

होटल संचालक ने कहा कि क्षेत्र में परिवार के साथ बैठकर भोजन करने के लिए एक बेहतर स्थान की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठान की शुरुआत की गई है। ग्राहकों को स्वादिष्ट भोजन के साथ बेहतर सेवा और पारिवारिक माहौल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं, उद्घाटन के मौके पर विधायक सविता महतो ने होटल संचालक को शुभकामनाएं दीं और प्रतिष्ठान के सफल संचालन तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य चारु चांद किस्कू, काबलू महतो, ओम प्रकाश लायक, अरुण टुडू, मुखिया रतनी बाला सिंह, दिलीप महतो, दिग्विजय गोराई, गोर सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article