स्वस्थ झारखंड, विकसित झारखंड की ओर बढ़ता कदम — कुणाल षाड़ंगी बोले, “झामुमो की नीतियों ने जनता के दिलों में जगाई नई उम्मीद”

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

स्वस्थ झारखंड, विकसित झारखंड की ओर बढ़ता कदम — कुणाल षाड़ंगी बोले, “झामुमो की नीतियों ने जनता के दिलों में जगाई नई उम्मीद”

आदित्यपुर 01 नवम्बर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि झामुमो की जनप्रिय नीतियां और दिवंगत नेता स्वर्गीय रामदास सोरेन की लोकप्रियता आज भी जनमानस के दिलों में गहराई से बसी हुई है। उन्होंने कहा कि आज भी लोग सुबह की सैर और व्यायाम के दौरान स्व. रामदास सोरेन के नाम वाले टी-शर्ट पहनकर गर्व से घूमते दिखाई देते हैं। यह सिर्फ श्रद्धा नहीं, बल्कि जनता के दिल में बस चुकी भावना का प्रतीक है।

कुणाल षाड़ंगी शनिवार को आदित्यपुर में आयोजित “स्वस्थ झारखंड, विकसित झारखंड” कार्यक्रम में लोगों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड के बच्चे और युवा अब नए जोश के साथ अपने राज्य के उज्जवल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “सुबह छोटे-छोटे बच्चों से मिलना और उनके चेहरे पर मुस्कान देखना बेहद प्रेरणादायक अनुभव था। यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि झारखंड, यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में, तेजी से विकास की ओर अग्रसर है।”

झामुमो प्रवक्ता ने इस दौरान राज्य सरकार की सावित्री बाई फुले किशोरी सम्मान राशि योजना की भी विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह योजना झारखंड की बेटियों को सशक्त बनाने और उन्हें अपने सपनों की उड़ान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कार्यक्रम के अंत में कुणाल षाड़ंगी ने राज्यवासियों के लिए संदेश देते हुए कहा, “हम सबका लक्ष्य एक — स्वस्थ झारखंड, विकसित झारखंड। आइए, मिलकर इसे साकार करें। सभी स्वस्थ रहें, खुशहाल रहें।”

स्थानीय लोगों ने कुणाल षाड़ंगी के इस जनसंवाद को सकारात्मक और प्रेरक बताया। उनके नेतृत्व में झामुमो की जनसेवा की भावना को जनता ने सराहा।

Share This Article