जयदा मंदिर के ब्रह्मलीन महंत ब्रह्मानंद सरस्वती की स्मृति में तीन दिवसीय अनुष्ठान 24 से

Manbhum Updates
1 Min Read

जयदा मंदिर के ब्रह्मलीन महंत ब्रह्मानंद सरस्वती की स्मृति में तीन दिवसीय अनुष्ठान 24 से

 

चांडिल, 15 मई : चांडिल प्रखंड के जयदा स्थित ऐतिहासिक बुढ़ाबाबा शिव मंदिर, श्री पंचदशनाम जुना अखाड़ा मढ़ी चार के ब्रह्मलीन महंत नागा सन्यासी ब्रह्मानंद सरस्वती की पुण्य स्मृति में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 24 से 26 मई तक आयोजित किया गया है। ब्रह्मलीन महंत ब्रह्मानंद सरस्वती जयदा बाबा और उड़िया बाबा के नाम से भी प्रसिद्ध थे। अनुष्ठान के अंतर्गत तय कार्यक्रम के अनुसार 24 मई को मंदिर परिसर में रूद्राभिषेक महायज्ञ का शुभारंभ होगा वहीं 26 मई को महायज्ञ का पूर्णाहूति के साथ वार्षिक भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जयदा मंदिर के महंत केशवानंद सरस्वती ने बताया कि वार्षिक अनुष्ठान के तहत रविवार 24 मई को सुबह 09 बजे रूद्रभिषेक महायज्ञ का शुभारंभ होगा। तीन दिवसीय रूद्रभिषेक महायज्ञ का पूर्णाहूति 26 मई को होगा। इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। वहीं जयदा बाबा की स्मृति के 26 मई को वार्षिक भंडारा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 से संध्या सात बजे तक भंडारा चलेगा। उन्होंने भक्तों से अनुष्ठान में शामिल होने की आहुवान किया है।

Share This Article