ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई, एक ट्रैक्टर जप्त
ईचागढ़, 15 मई : सरायकेला-खरसावां के जिला खनन पदाधिकारी, ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में शुक्रवार को ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी घाटों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए गए निरीक्षण के क्रम में जारगोडीह क्षेत्र में बालू खनिज का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर वाहन को विधिवत जप्त किया गया। जप्त वाहन को अग्रेतर कार्रवाई हेतु ईचागढ़ थाना को सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया है। मामले में विभागीय नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।




