आदिवासी कुड़मी कर्मचारी संघ ने शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस पर आयोजित किया रक्तदान शिविर

216 लोगों ने किया रक्तदान, हिमोग्लोबिन की कमी से 35 लोग वंचित
जमशेदपुर, 8 अगस्त 2025 : शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस पर आदिवासी कुड़मी कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को टेल्को स्थित आदर्श मंडप-3 में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में 216 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
शिविर के दौरान 90 लोगों का रक्त जांच हुआ, जिनमें से 35 लोग हिमोग्लोबिन की कमी के कारण रक्तदान नहीं कर पाए। आयोजकों ने इसे गंभीर स्वास्थ्य चिंता का विषय बताया और कहा कि यह स्थिति शरीर में लौह तत्व (Iron) की कमी तथा स्वास्थ्य जागरूकता की आवश्यकता को दर्शाती है।
रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजन समिति की ओर से प्रत्येक रक्तदाता को एक-एक हेलमेट भेंट किया गया। इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधियों ने रक्तदान को जीवनदायिनी परंपरा बताते हुए कहा कि यह न केवल जरूरतमंदों की जान बचाता है, बल्कि दाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। उन्होंने लोगों से संतुलित और पौष्टिक आहार अपनाने, तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में भूपेंद्र महतो, बिमल महतो, महेश्वर महतो, सूर्य महतो, मोंटू महतो, लक्ष्मण महतो, मिंटू महतो, बिनय महतो, दीपक महतो, लखीकांत महतो, बबलू महतो, देवाशीष महतो और इंद्रजीत महतो समेत कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



