नगर निकाय चुनाव को लेकर एसपी ने की बैठक, मतदान केन्द्रों व चेकपोस्ट का किया निरीक्षण

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

नगर निकाय चुनाव को लेकर एसपी ने की बैठक, मतदान केन्द्रों व चेकपोस्ट का किया निरीक्षण

सरायकेला, 19 फरवरी : आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत ने संबंधित थाना क्षेत्रों में समीक्षा बैठक की। इस दौरान कपाली ओपी, आदित्यपुर थाना तथा आरआईटी थाना के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव अवधि में सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों की पहचान, गश्ती व्यवस्था सुदृढ़ करने, अवैध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने तथा चेकपोस्टों पर सघन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अफवाह या अवैध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई की जाए।

बैठक के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में भ्रमण कर विभिन्न मतदान केंद्रों एवं स्थापित चेकपोस्ट का भौतिक निरीक्षण किया तथा तैनात पुलिस बल को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Share This Article