208 ग्राम ब्राउन शुगर कांड में वांछित महिला तस्कर गिरफ्तार, आदित्यपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

208 ग्राम ब्राउन शुगर कांड में वांछित महिला तस्कर गिरफ्तार, आदित्यपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरायकेला,, 31 जनवरी : आदित्यपुर थाना कांड संख्या 303/2025 (05.10.2025), एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस कांड में वांछित प्राथमिकी अभियुक्त डॉली परवीन (43 वर्ष) को आदित्यपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, डॉली परवीन के पति का नाम कादिम खान है और वह एच रोड मुस्लिम बस्ती, आदित्यपुर की निवासी है। उक्त कांड में इससे पहले 208 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ तीन अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। इनमें शहबाज खान, मो. समीर उर्फ मो. आयान (छत्तीसगढ़ निवासी) तथा रफीकुल इस्लाम (पश्चिम बंगाल निवासी) शामिल हैं।

लंबा आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त डॉली परवीन का आपराधिक इतिहास काफी गंभीर है। उसके विरुद्ध आदित्यपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट सहित हत्या, हत्या के प्रयास, यौन अपराध, सरकारी कार्य में बाधा और अन्य गंभीर धाराओं में कुल 11 मामले दर्ज हैं।

विशेष छापामारी दल की भूमिका

इस गिरफ्तारी में आदित्यपुर सह थाना प्रभारी पुनि विनोद तिर्की के नेतृत्व में गठित छापामारी दल की अहम भूमिका रही। टीम में पुलिस अवर निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक, महिला आरक्षी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article