पारडीह से बालिगुमा तक अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 23 वाहन चालकों से वसूला गया 1.01 लाख रुपये जुर्माना

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

जमशेदपुर, 09 अक्टूबर : राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने अभियान चलाकर 23 वाहन चालकों से कुल 1,01,950 रुपये जुर्माना वसूला। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर पारडीह से बालिगुमा तक यह कार्रवाई की गई।

जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान मानगो थाना प्रभारी, मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई), सड़क सुरक्षा टीम और अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

जिला प्रशासन के अनुसार, अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना, अवैध पार्किंग से होने वाली बाधाओं को दूर करना और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है।

प्रशासन ने वाहन चालकों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने और सड़क किनारे अनधिकृत रूप से वाहन पार्क नहीं करने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया है कि यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article