आजसू ने रांची और जमशेदपुर में शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि, सुदेश महतो बोले – बलिदान ने आंदोलन को दिया उग्र तेवर

MANBHUM UPDATES
3 Min Read

आजसू ने रांची और जमशेदपुर में शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि, सुदेश महतो बोले – बलिदान ने आंदोलन को दिया उग्र तेवर

रांची/जमशेदपुर, 8 अगस्त 2025 : शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस पर शुक्रवार को ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) ने रांची और जमशेदपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। आजसू प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने रांची के निर्मल महतो चौक, अनगड़ा, सिल्ली, सोनाहातु और तमाड़ में शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा जमशेदपुर में चमरिया गेस्ट हाउस और कदमा स्थित समाधि स्थल पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इस मौके पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, हसन अंसारी, हरे लाल महतो, सागेन हांसदा, सपन सिंहदेव, संजय मेहता, डॉ. मुकुंद मेहता समेत बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने निर्मल महतो के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।

केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि निर्मल दा का जीवन झारखंड की अस्मिता, सम्मान और अधिकार की लड़ाई का प्रतीक है। उनके बलिदान ने आजसू आंदोलन को उग्र तेवर दिए, जिसके बल पर झारखंड आंदोलन को नई दिशा मिली और राज्य का निर्माण संभव हुआ। उन्होंने याद दिलाया कि निर्मल दा आजसू के संस्थापक थे और उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।

मांडू विधायक निर्मल महतो ने कहा कि शहीद निर्मल दा ने झारखंड की पहचान और अधिकार के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका त्याग सदैव स्मरणीय रहेगा और युवाओं को संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, दीपक महतो, शहजाद आलम, परवाज़ खान, इम्तियाज अहमद नज़मी, डॉ. पार्थ परितोष, वनमाली मंडल, बसंत महतो, हरीश कुमार, कुमुद वर्मा, सुरेन्द्र लिंडा, सीमा सिंह, प्रभा महतो, ओम वर्मा, बबलू महतो, ऋतुराज शाहदेव, अमन साहू, सक्षम झा, दया शंकर झा, राकेश सिंह, शहजाद, प्रशांत कुमार, अजीत कुमार, चेतन प्रकाश, उत्कर्ष महतो समेत कई लोग शामिल हुए।

Share This Article