देवस्नान पूर्णिमा पर मठिया आश्रम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, महाप्रभु जगन्नाथ जी का भव्य स्नान अनुष्ठान विधिपूर्वक सम्पन्न

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चांडिल : देवस्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर चांडिल स्थित मठिया आश्रम श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बना रहा। प्राचीन परंपराओं के अनुसार, यहां महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी का स्नान अनुष्ठान पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन की अगुवाई जूना अखाड़ा के महंत विद्यानंद सरस्वती जी ने की।

सुबह से ही आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। दोपहर तक परिसर पूरी तरह भक्तों से भर चुका था। भक्ति संगीत, शंखध्वनि और मंत्रोच्चार के बीच भगवान जगन्नाथ जी का जलाभिषेक किया गया। अभिषेक के पश्चात चंदन, पुष्प और पारंपरिक श्रृंगार से भगवान को सजाया गया।

महंत विद्यानंद सरस्वती जी ने कहा कि देवस्नान पूर्णिमा भगवान जगन्नाथ जी की लीला का एक विशिष्ट पर्व है। इस दिन भगवान को 108 कलशों से स्नान कराया जाता है, जो भक्ति और शुद्धता का प्रतीक है। यह अनुष्ठान रथयात्रा की शुरुआत का सूचक भी होता है। स्नान के पश्चात महाप्रभु जगन्नाथ जी अब अस्वस्थ हो गए हैं। महंत विद्यानंद सरस्वती

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें सभी ने भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन में स्थानीय ग्रामवासी, दूरदराज से आए श्रद्धालु, साधु-संत एवं युवाओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, अनुशासन और आध्यात्मिक उत्साह का समागम देखने को मिला।मठिया आश्रम समिति के अनुसार, देवस्नान पूर्णिमा से लेकर आगामी रथयात्रा तक रोज़ाना विशेष पूजन-अर्चन और सेवा कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर महंत मेघनन्द सरस्वती, इंद्रानंद सरस्वती, आजसू नेता हरे लाल महतो, भाजपा नेता राकेश वर्मा, पप्पू वर्मा, मधुसूदन गोराई, प्रबोध उरांव, बॉबी जालान, आशीष कुंडू, खगेन महतो, विशाल चौधरी, संजय चौधरी, दिवाकर सिंह, महेश कुंडू, राजू दत्ता, पीयूष दत्ता आदि मौजूद थे

Share This Article