बिष्टुपुर में बंद दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, गल्ला से लाखों ले उड़े चोर

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

बिष्टुपुर में बंद दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, गल्ला से लाखों ले उड़े चोर

जमशेदपुर, 18 जुलाई : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित बिष्टुपुर बाजार में बीती रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले एक राशन दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। वहीं, गल्ला में रखा एटीएम और चेक कोड वहीं छोड़ दिया। इसके बाद पास की एक फल दुकान को निशाना बनाते हुए वहां पेटी में महाजन को देने के लिए रखें 90 हजार रुपये भी लेकर फरार हो गया।

शनिवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला, जिसके बाद आसपास के व्यापारियों की भीड़ जुट गई।घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article