चांडिल, 02 मई : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल डैम कॉलोनी स्थित ईच्छापुरम शनिदेव मंदिर का वार्षिक महोत्सव 16 मई को मनाया जाएगा। अनुष्ठान को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में स्वामी राकेश ने बताया कि मिती ज्येष्ट आमावस्य शनिवार 16 मई को श्री शनिदेव जी भगवान का जन्मोत्सव डैम कॉलोनी, चांडिल में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
उन्होंने इस पवन अवसर पर शनिदेव जी भगवान को अपने हाथों से सरसों तेल से अभिषेक कर व दीप जलाकर अभय पूण्य के भागी बनने के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया है। स्वामी राकेश ने अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है।
अनुष्ठान के कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 16 मई शनिवार को प्रात: सात बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह नौ बजे हवन बेदी की पूजा-अर्चना की जाएगी। सुबह दस बजे से हवन प्रारंभ होगा और लगभग एक बजे पूर्णाहूति के बाद महा भंडारा प्रारंभ होगा। महा भंडारा में भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। अनुष्ठान के तहत संध्या सात बजे से महाआरती किया जाएगा।