बाल कटवाने से नाराज़ होकर घर से निकला नाबालिग, चांडिल स्टेशन के पास मिला सुरक्षित

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

बाल कटवाने से नाराज़ होकर घर से निकला नाबालिग, चांडिल स्टेशन के पास मिला सुरक्षित

नीमडीह, 17 फरवरी : सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी परीक्षित महतो का 13 वर्षीय नाबालिग पुत्र बाल कटवाने की बात से नाराज होकर घर से निकल गया। इस संबंध में मंगलवार की सुबह परीक्षित महतो ने नीमडीह थाना पहुंचकर सूचना दी कि सोमवार की संध्या उसके मर्जी के विरुद्ध बाल कटवा देने के कारण उसका पुत्र गुस्से में घर छोड़कर कहीं चला गया है।

इसकी जानकारी मिलने पर परिवार के सदस्यों ने रात भर खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही नीमडीह थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की।

पुलिस की सक्रियता से नाबालिग को चांडिल स्टेशन के पास सुरक्षित बरामद कर लिया गया। आवश्यक पूछताछ के बाद बच्चे को उसके पिता परीक्षित महतो को सुपुर्द कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता के लिए आभार जताया।

Share This Article