प्रोजेक्ट ‘डिवाइस’ के तहत चांडिल थाना ने बरामद किए तीन गुमशुदा मोबाइल, मालिकों को लौटाए गए

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल, 29 मई: सरायकेला-खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर चलाए जा रहे प्रोजेक्ट ‘डिवाइस’ के तहत चांडिल थाना पुलिस को एक और सफलता मिली है। शुक्रवार को चांडिल थाना क्षेत्र से गुम हुए कुल तीन मोबाइल फोन को सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की सहायता से बरामद किया गया।

इस संबंध में चांडिल थाना दिलशन बिरुआ ने बताया कि आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सही-सलामत सुपुर्द कर दिए गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर मोबाइल धारकों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रोजेक्ट ‘डिवाइस’ का उद्देश्य गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना है। इस पहल से आम लोगों को राहत मिल रही है तथा पुलिस और जनता के बीच विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

चांडिल थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें तथा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

Share This Article