जमशेदपुर में 106 वाहिनी की भव्य तिरंगा यात्रा, गूँजा एकता, साहस और बलिदान का संदेश

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

जमशेदपुर में 106 वाहिनी की भव्य तिरंगा यात्रा, गूँजा एकता, साहस और बलिदान का संदेश

जमशेदपुर, 12 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस को लेकर 106 वाहिनी, सुंदरनगर द्वारा मंगलवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कमांडेंट राजीव कुमार के नेतृत्व में निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति की लहर दौड़ा दी।

द्वितीय कमानधिकारी शैलेन्द्र कुमार, सच्चिदानंद मिश्र, कौशल सदन गिरी समेत अन्य अधिकारी और सैकड़ों जवान हाथों में तिरंगा थामे, गगनभेदी नारों और देशभक्ति गीतों के साथ आगे बढ़ते रहे। “हर घर तिरंगा, हर दिल में वतन का प्यार” का संदेश देते हुए यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी।

कमांडेंट राजीव कुमार ने कहा, “हमारा तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारी एकता, साहस और बलिदान का प्रतीक है। इस यात्रा का उद्देश्य हर नागरिक के हृदय में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल करना है।”

यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने अपने घरों, दुकानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए और देशभक्ति गीतों से यात्रा का स्वागत किया गया।

यह तिरंगा यात्रा सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, त्याग और एकजुटता का जीवंत संदेश बनकर पूरे क्षेत्र की स्मृतियों में दर्ज हो गई।

Share This Article