जमशेदपुर : दिवंगत रामदास सोरेन के घर पहुँचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद, दी श्रद्धांजलि

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

जमशेदपुर : दिवंगत रामदास सोरेन के घर पहुँचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद, दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर, 21 अगस्त : घोड़ाबांधा गांव में गुरुवार को एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद सीधे दिवंगत नेता रामदास सोरेन के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय रामदास सोरेन की पत्नी और अन्य परिजनों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में उनका मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया।वहीं, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने स्वर्गीय रामदास सोरेन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आत्मा शांति की पार्थना की।

मंत्री ने परिवार के सदस्यों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार हमेशा उनके साथ है और हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने परिजनों का हाथ थामकर उन्हें धैर्य रखने की बात कही।

Share This Article