आदित्यपुर, 08 अप्रैल : श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) परिवार के संस्थापक सदस्य सह वर्तमान उपाध्यक्ष पंकज कुमार रामा का अंतिम संस्कार मंगलवार को बिस्टूपुर स्थित पार्वती घाट में कर दी गई। सोमवार सुबह 10:30 बजे उनका निधन हो गया था। श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। मंडली का कहना है कि वर्तमान समय में मंडली समाज में जो भी स्थान रखता है उनमें उनकी भागीदारी को झुटलाया नही जा सकता। उनमें वह ऊर्जा थी जो सभी को हमेशा प्रेरणा देती थी। मंडली का कहना है कि उनका निधन मंडली परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
श्रद्धांजलि सभा 12 को
श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) के संस्थापक सदस्य सह उपाध्यक्ष रहे दिवंगत पंकज कुमार रामा को श्रद्धांजलि देने के लिए मंडली की ओर से 12 अप्रैल को एक शोक सभा का आयोजन किया गया है। रविवार 12 अप्रैल को शाम 4:30 बजे चावला मोड, औधोगिक क्षेत्र, प्रथम चरण स्थित मंडली मुख्य कार्यालय में उनको श्रद्धांजलि प्रदान करने हेतु शोक सभा रखी गई है।