सरायकेला-खरसावां जिले के 19 पंचायतों में आज लगेगा वित्तीय समावेशन शिविर, देखें पंचायतों की सूची

02 अगस्त | संवाददाता ManbhumUpdates.com
सरायकेला-खरसावां : जिले के विभिन्न प्रखंडों के कुल 19 पंचायतों में आज 02 अगस्त (शनिवार) को एक दिवसीय वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के आम नागरिकों को बैंकिंग, बीमा, पेंशन सहित विभिन्न वित्तीय सेवाओं से जोड़ना है।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इन शिविरों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए वित्तीय योजनाओं का लाभ उठाएं। शिविर में विशेष रूप से बैंक खाता खोलने, आधार लिंक कराने, जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना एवं पीएम सुरक्षा बीमा योजना जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
वित्तीय समावेशन शिविर इन पंचायतों में आयोजित किए जा रहे हैं :
गम्हरिया प्रखंड के बांधडीह, बुरुडीह, छोटा गम्हरिया व दुगनी। चांडिल प्रखंड के घोड़ानेगी व रुचाप। राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर, कुजू, डुमराडीह व हेरमा। ईचागढ़ प्रखंड में टिकर तथा खरसावां प्रखंड के
जोरडीहा व हरिभंजा में आयोजित किया जा रहा है। वहीं, कुचाई प्रखंड के गोमियाडीह व पंडाकाटा तथा कुकडू प्रखंड के चौड़ा व पारगामा में आयोजित है। साथ ही नीमडीह प्रखंड के बाड़ेदा और सरायकेला प्रखंड के पाठमारा व गोविंदपुर में आयोजित है।
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सभी संबंधित विभागों एवं बैंकों को आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह शिविर वित्तीय साक्षरता बढ़ाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक वित्तीय सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों (जैसे- आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो आदि) के साथ शिविर में जरूर पहुंचे और लाभ प्राप्त करें। आपकी सहभागिता से ही वित्तीय समावेशन का उद्देश्य पूर्ण हो पाएगा।


