बकरीद पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया कपाली ओपी का निरीक्षण

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

बकरीद पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया कपाली ओपी का निरीक्षण

चांडिल, 27 मई : बकरीद पर्व 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सरायकेला-खरसावां की पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में जिले की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी बुधवार को कपाली पहुंचीं और विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कपाली ओपी का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, गश्ती व्यवस्था तथा संवेदनशील क्षेत्रों की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों एवं जवानों को पर्व के दौरान सतर्कता बरतने तथा किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने आरआईटी थाना व गम्हरिया थाना का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, लंबित मामलों तथा सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। बकरीद पर्व को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।

Share This Article