ईटीवी के वरिष्ठ कैमरामैन रितेश का निधन, सड़क दुर्घटना के बाद एक साल से थे कोमा में

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

ईटीवी के वरिष्ठ कैमरामैन रितेश का निधन, सड़क दुर्घटना के बाद एक साल से थे कोमा में

जमशेदपुर, 28 अगस्त : पत्रकारिता जगत के लिए एक दुखद समाचार सामने आया है। ईटीवी के सीनियर कैमरामैन रितेश का आज जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में निधन हो गया। वे पिछले एक साल से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद कोमा में थे।

टीएमएच में भर्ती कराने से पहले दिल्ली तथा रांची के अस्पतालों में सालभर इलाज चलता रहा। हाल ही में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए टीएमएच में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

ज्ञात हो कि रितेश एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद से वे बेहोश हालत में जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। इस दौरान राज्यभर के पत्रकारों ने उनके इलाज में हर संभव सहयोग किया और लगातार उन्हें बचाने की कोशिशें जारी रहीं।

रितेश अपनी मेहनत, सरल स्वभाव और बेहतरीन कैमरा वर्क के लिए पत्रकारिता जगत में खास पहचान रखते थे। उनके निधन की खबर से मीडिया जगत और सहयोगियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

पत्रकार साथियों ने रितेश के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Share This Article