प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की दर्दनाक हत्या की, सर धड़ से अलग कर छिपाया – पढ़ें कलयुगी पत्नी की करतूतें

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की दर्दनाक हत्या की, सर धड़ से अलग कर छिपाया – पढ़ें कलयुगी पत्नी की करतूतें

तमाड़, 07 जुलाई : रांची जिले के बुंडू में गत 19 जून को मिले सिर कटा अधजले शव की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने 17 दिन बाद सुलझा लिया। पुलिस ने इस हत्याकांड में सबसे पहले मृतक संजय लोहरा की पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें कई अहम सुराग मिला। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रेमी की निशानदेही पर तमाड़ थाना क्षेत्र के आगरा और सुंदरडीह के जंगल में मृतक का कटा हुआ सिर बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग से संबंधित मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति संजय लोहरा की हत्या की। इसके बाद पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने के इरादे से शव का सिर अलग कर दिया गया तथा शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई थी। 19 जून को बुंडू थाना क्षेत्र के सुमानडीह जंगल से सिर कटा अधजला शव बरामद हुआ था, जबकि सिर गायब था।

लगातार 17 दिनों तक चली जांच, तकनीकी साक्ष्यों, फॉरेंसिक जांच और पुलिस की कड़ी मेहनत के बाद बुंडू पुलिस ने मामले का खुलासा किया। आरोपी पत्नी के प्रेमी की निशानदेही पर कटा हुआ सिर बरामद किया गया। मौके पर एफएसएल की टीम, बुंडू डीएसपी, बुंडू थाना प्रभारी, तमाड़ थाना प्रभारी और पुलिस की टीम मौजूद रही। पुलिस अब बरामद साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article