पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल संसद का चुनाव संपन्न, विशाल बना प्रधानमंत्री

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चांडिल, 12 मई : चांडिल प्रखंड के खूंटी स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मंगलवार को बाल संसद का चुनाव लोकतांत्रिक ईवीएम मशीन से किया गया। इस अवसर पर कक्षा प्रथम से भैया-बहनों ने भाग लिया। विद्यालय के मतदान अधिकारी के रूप में रामचंद्र महतो, मातंगिनी, भास्कर महतो, सचिन मंडल एवं कुणाल प्रमाणिक ने भैया-बहनों का मतदान कराया। मतदान शांतिपूर्ण एवं पंक्तिबद्ध होकर उत्साह के साथ प्रतिबद्ध होकर निष्पक्ष रूप से स्वच्छ मतदान संपन्न हुआ।

इसके पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री पद के लिए प्रत्याशी का नामांकन किया गया था। इसके बाद प्रचार – प्रसार के बाद आचार संहिता लागू कर निष्पक्ष चुनाव कराया गया। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया गया। विजेता प्रत्याशी को बहुमत दल का नेता घोषित किया गया। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। विद्या भारती के अनुरूप शपथ ग्रहण कराया गया। प्रधान अध्यक्ष के रूप में दुर्गा प्रसाद महतो, उपाध्यक्ष पद के लिए आराध्या उरांव व अनुष्का पांडे और प्रधानमंत्री पद के लिए विशाल तंतुबॉय ने शपथ लिया।

शिशु भारती, शिशु बल भारती प्रमुख भास्कर महतो ने सबको बधाई दिए एवं विद्यालय बाल संसद का संचालन करने का सुझाव दिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार पंडा ने कहा यह लोकतांत्रिक चुनाव व्यवस्था की जानकारी एवं नेतृत्व क्षमता का विकास, अनुशासन एवं निष्ठा पूर्वक कार्य करने की व्यवस्था बनती है। विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों का समझ होती है। चुनाव प्रक्रिया को समझने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम कराए जाते हैं।

कार्यक्रम भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया एवं शांति मंत्र सिख कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभी आचार्य एवं दीदी जी के साथ समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article