जिला पुलिस ने 109 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा

Manbhum Updates
3 Min Read

जिला पुलिस ने 109 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा

सरायकेला, 18 सितंबर : सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने लगभग 22 लख रुपए मूल्य के चोरी गए कुल 109 मोबाइलों को बरामद कर उनके वास्तविक मालिक को सौंप दिया है। जिला क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत के निर्देशानुसार चोरी एवं गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु विगत कुछ दिनों से एक विशेष अभियान चलाया गया। बताया गया कि इस अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी एवं गुम हुए मोबाईल के शिकायतों के आधार पर, CEIR Portal द्वारा प्राप्त सूचना एवं तकनीकी शाखा के माध्यम से विभिन्न थाना अंतर्गत कुल 109 चोरी एवं गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जिनका अनुमानित बाज़ार मूल्य करीब 22 लाख है।

एसपी ने वास्तविक मालिकों को सौंपा मोबाइल
बरामद किए गए उक्त 109 मोबाइल को गुरुवार को टाउनहॉल सरायकेला में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने उनके वास्तविक धारकों को सौंपा। इसमें आदित्यपुर थाना के 04, आरआईटी थाना के 07, गम्हरिया थाना के 10 कांड्रा थाना के 05, सरायकेला थाना के 22, सिनी ओपी के 02, खरसावा थाना के 18, आमदा ओपी के 03, कुचाई थाना के 06, राजनगर थाना के 03, चांडिल थाना के 02, कपाली ओपी के 02, चौका थाना के 06, ईचागढ़ थाना के 03, नीमडीह थाना के 06 और तिरुलडीह थाना के 10 चोरी गया मोबाइल शामिल है।

मोबाइल चोरी होने पर इस प्रकार दर्ज कराएं शिकायत


पुलिस ने जिलावासियों से अपील किया है कि यदि उनका मोबाइल फोन चोरी या गुम हो जाता है तो बिना देर किए नजदीकी थाना एवं CEIR Portal पर वांछित जानकारी अपलोड कराएं। CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के लिए गुम हुए मोबाईल नंबर को बंद कराते हुए उसी नंबर को संबंधित ISP से चालू कराएं। नजदीकी थाना में गुम हुए मोबाईल की सूचना लिखित रूप में दे अथवा JOFS Portal पर शिकायत दर्ज कर शिकायत नंबर प्राप्त करें। इसके बाद https://ceir.gov.in पर जाएं। “Block Stolen/Lost Mobile” विकल्प पर क्लिक करें। मोबाइल का IMEI नंबर, मालिक का नाम, मोबाइल नंबर एवं वांछित विवरणी को अपलोड करें। आवेदन सबमिट करने के बाद एक Request ID मिलेगी, जिससे स्टेटस देखा जा सकता है।

Share This Article