प्री कल्टीवेशन ड्राइव के तहत सरायकेला टाउनहॉल में हुई जिलास्तरीय बैठक

सरायकेला, 18 सितंबर : सरायकेला-खरसावां पुलिस द्वारा वर्तमान फसलीय वर्ष में जिला क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने के लिए प्री कल्टीवेशन ड्राइव चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान जिला पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से अफीम की अवैध खेती की रोकथाम तथा वैकल्पिक कृषि को बढ़ावा देने हेतु आमजन को जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत गुरुवार को वर्तमान फसलीय वर्ष में जिलांतर्गत अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टाउनहॉल में बैठक हुई।




