एनडीपीएस एक्ट एवं PITNDPS एक्ट पर कार्यशाला आयोजित

Manbhum Updates
1 Min Read

एनडीपीएस एक्ट एवं PITNDPS एक्ट पर कार्यशाला आयोजित


सरायकेला, 18 सितंबर ; सरायकेला-खरसावां जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में होने वाली अफीम की अवैध खेती रोकने के लिए पुलिस हर स्तर पर कार्य कर रही है। जिला पुलिस अफीम की अवैध खेती की संभावना को रोकने के लिए फ्री कल्टीवेशन ड्राइव चल रही है। इसके तहत लोगों को अफीम की खेती के दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए लोगों को वैकल्पिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। वहीं लोगों को इसके कानूनी प्रावधानों और अफीम की अवैध खेती करने पर की जाने वाली कार्रवाई से भी लोगों का अवगत करा रही है।

जिला पुलिस और एनसीबी का कार्यशाला आयोजित

सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रांची के द्वारा सरायकेला खरसावां जिला के पुलिस पदाधिकारियों के साथ एनडीपीएस एक्ट से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में एनडीपीएस एक्ट एवं PITNDPS एक्ट के प्रावधानों, जब्ती, सैम्पलिंग एवं ड्रग्स विनष्टीकरण की प्रक्रिया से उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया गया।

Share This Article