केबल क्लब मैदान में झारखंड सॉफ्टबॉल टीम के लिए हुआ चयन परीक्षा

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

केबल क्लब मैदान में झारखंड सॉफ्टबॉल टीम के लिए हुआ चयन परीक्षा

जमशेदपुर, 01 सितंबर : सॉफ्टबॉल ईस्ट जोन नेशनल चैंपियनशिप 25-26 के लिए झारखंड टीम के गठन हेतु गोलमुरी स्थित केबल क्लब मैदान में खिलाड़ियों से दक्षता परीक्षा लिया गया। पूर्वी सिंहभूम सॉफ्टबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित दक्षता परीक्षा में राज्यभर से 150 पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। झारखंड टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन सॉफ्टबॉल एसोसिएशन झारखंड द्वारा रिपोर्ट कार्ड के आधार पर किया जाएगा।

शिबू सोरेन और रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

केबल क्लब मैदान में ट्रायल का शुभारंभ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं राज्य के शिक्षा मंत्री रहे दिवंगत रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि देते हुए एक मिनट का मौन रखकर किया गया। सॉफ्टबॉल एसोसिएशन इंडिया के द्वारा ईस्ट जोन नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन झारखंड में पहली बार किया जा रहा है। कोल्हान क्षेत्र के युवाओें में इस खेल के प्रति आकर्षण बढ़े इस उद़्देश्य से आयोजन को खास बनाने की तैयारी की जा रही है।

 

इन जिलों के खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

झारखंड टीम के लिए पूर्वी सिंहभूम, रांची, बोकारो, हजारीबाग, पश्चिम सिंहभूम, जामताड़ा, धनबाद, कोडरमा, गोड्डा, देवघर, पलामू, गिरिडीह और सरायकेला-खरसावां जिला के खिलाड़ी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सॉफ्टबॉल एसोसिएशन झारखंड के सचिव बलराम तांती ने ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों से फर्जी खेलों से बचने की सलाह दी। उन्होंने खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया।मौके पर सॉफ्टबॉल एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम के महासचिव श विजय समाद, पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष अजय शर्मा, ट्रेल हेड अविनाश कुमार, सहायक अंजना सिंह, गुणधर सोरेन, पलामू सचिव काशीनाथ सिंह सहित राज्य एवं पूर्वी सिंहभूम सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Share This Article