तिरुलडीह स्टेशन पर ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

तिरुलडीह स्टेशन पर ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

कुकड़ू, 01सितंबर : सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना अंतर्गत तिरुलडीह रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ। स्टेशन के समीप सपादा केबिन की समीप अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।

जानकारी के अनुसार, सुबह-सुबह रेल पटरी पर लोगों ने शव को देखा और इसकी सूचना तुरंत रेलवे व स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तिरुलडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान कर सकता है तो तिरुलडीह थाना से संपर्क करें। संपर्क हेतु पुलिस द्वारा मोबाइल नंबर 9693822053 और 7992426344 जारी किए गए हैं।

थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया , साथ ही मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share This Article