फलता विधानसभा में भाजपा की जीत पर चौका मोड़ में जश्न, मनोज महतो का अभिनंदन

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल, 24 मई : पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में हुए री-पोलिंग चुनाव की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी देबांग्शु पांडा की प्रचंड जीत पर चौका मोड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि मनोनीत होने पर मनोज कुमार महतो का जोरदार अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई। लोगों ने उम्मीद जताई कि अब संसद से संबंधित कार्यों के निपटारे में आसानी होगी।

इसके बाद मनोज कुमार महतो आपने समर्थकों के साथ क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी हिकिम चंद्र महतो से मिलने उनके आवास पहुंचे। हिकिम चंद्र महतो से मिलकर सभी ने उनका आशीर्वाद लिया।

Share This Article