गैंगरेप की वारदात पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक आरोपी गिरफ्तार

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

गैंगरेप की वारदात पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक आरोपी गिरफ्तार

रांची, 15 जुलाई : जिले के रातू थाना क्षेत्र में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस छापेमारी कर आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

यह मामला 12 जुलाई की रात की है। रातू थाने की पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली। जिसके बाद एक छापेमारी टीम का गठन किया गया।

इस छापेमारी टीम ने छानबीन कर दो लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ करने के बाद कई लोगों का नाम सामने आया। पुलिस की टीम ने इस मामले में कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया है और सभी बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है।

Share This Article