एनटीटीएफ में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Manbhum Updates
1 Min Read

एनटीटीएफ में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

जमशेदपुर, 17 सितंबर : एनटीटीएफ आर. डी. टाटा तकनीकी संस्थान, गोलमुरी में मंगलवार को विश्वकर्मा पूजा धूमधाम और श्रद्धा-भाव से संपन्न हुई। संस्थान के सभागार में आयोजित इस अवसर पर प्राचार्य प्रीता जॉन, उप-प्राचार्य रमेश राय समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं कर्मीगण एकत्रित हुए और वास्तुकला के देव तथा समस्त सृष्टि के निर्माता भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की।

पूजा अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। भक्तिभाव से आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा से तकनीकी और शैक्षणिक प्रगति की मंगलकामना की। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में संयोजक के रूप में प्रणव घोष, विनीत प्रसाद, दीपक सरकार, वरुण कुमार, रंजीत कुमार, प्रीति, नकुल कुमार, जगदीश महतो, रोहित, सुमन कुमार, हरेश, अजीत कुमार और मृणमय कुमार की विशेष भूमिका रही।

Share This Article