मनरेगा कर्मियों के स्थानांतरण का अनुपालन प्रतिवेदन लंबित, जिला प्रशासन ने मांगी रिपोर्ट

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

मनरेगा कर्मियों के स्थानांतरण का अनुपालन प्रतिवेदन लंबित, जिला प्रशासन ने मांगी रिपोर्ट

सरायकेला, 16 दिसंबर : सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत मनरेगा योजना के तहत कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मियों के अंतःप्रखंड स्थानांतरण से संबंधित अनुपालन प्रतिवेदन अब तक प्राप्त नहीं होने पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिले के उपायुक्त के आदेश के आलोक में उप विकास आयुक्त सह अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक (मनरेगा) द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को शीघ्र अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

ज्ञात हो कि आदेश ज्ञापांक 667/मनरेगा दिनांक 05 दिसंबर 2025 के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में पदस्थापित मनरेगा पदाधिकारी एवं कर्मियों—प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, तकनीकी सहायक, लेखा सहायक एवं कंप्यूटर सहायक आदि का अंतःप्रखंड स्थानांतरण किया गया था। आदेश में तीन दिनों के भीतर नव पदस्थापन स्थल पर योगदान देते हुए प्रभार आदान–प्रदान सुनिश्चित करने का निर्देश था।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों से अविलंब अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने की अपील की है।

Share This Article