Big breaking : परिवर्तन यात्रा से पहले बलरामपुर में बवाल – भाजपा विधायक बानेश्वर महतो की गाड़ी पर हमला, कई कार्यकर्ता घायल 

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

Big breaking : परिवर्तन यात्रा से पहले बलरामपुर में बवाल – भाजपा विधायक बानेश्वर महतो की गाड़ी पर हमला, कई कार्यकर्ता घायल 

पुरुलिया/बलरामपुर, 06 मार्च : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की प्रस्तावित परिवर्तन यात्रा से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा विधायक बानेश्वर महतो की गाड़ी पर कथित हमले की घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इस हमले में भाजपा के कई कार्यकर्ता घायल हो गए, जबकि विधायक की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

भाजपा नेताओं के अनुसार, जिले में प्रस्तावित परिवर्तन यात्रा के रथ के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न इलाकों में तैयारियों में जुटे हुए थे। जगह-जगह पार्टी के झंडे लगाए जा रहे थे और मंच निर्माण का कार्य चल रहा था।

इसी क्रम में बलरामपुर थाना क्षेत्र के रसुलडीह इलाके में झंडा लगाने को लेकर अचानक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोप है कि इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने भाजपा विधायक बानेश्वर महतो की गाड़ी पर हमला कर दिया। हमलावरों ने वाहन के शीशे तोड़ दिए, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

 

आरोप है कि रसूलडीह स्थित एक मस्जिद से सैकड़ों की संख्या में लोग निकले और अचानक हमला बोल दिया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना में कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलों को पहले बलरामपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए देवेन महतो गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, पुरुलिया रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article