मिर्जाडीह बांध के विस्थापित 23 सितंबर को करेंगे उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

मिर्जाडीह बांध के विस्थापित 23 सितंबर को करेंगे उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन

पटमदा, 24 अगस्त : र्मिजाडीह बांध विस्थापित एवं रैयतों की संयुक्त बैठक रविवार को र्मिजाडीह फुटबॉल मैदान में आयोजित की गई। बैठक में 4 अगस्त 2025 को र्मिजाडीह रैयत के निर्माणाधीन मकान को बिना किसी सरकारी नोटिस या आदेश के मनमाने ढंग से तोड़े जाने की घटना का तीव्र विरोध दर्ज किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस अन्यायपूर्ण कार्रवाई एवं अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ 23 सितंबर 2025 को पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन सह विशाल जन आंदोलन किया जाएगा। मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

इस आंदोलन में टाटा स्टील कंपनी से विस्थापित लोग तथा झारखंड राज्य के विभिन्न विस्थापित आंदोलन से जुड़े नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। अनुमान है कि र्मिजाडीह बांध विस्थापित एवं रैयत समुदाय से जुड़े प्रत्येक पंचायत और गांवों से हजारों की संख्या में आदिवासी-मूलवासी लोग विशाल जुलूस में शामिल होंगे। बैठक में उपस्थित नेताओं ने कहा कि विस्थापितों के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन और तेज किया जाएगा। सरकार और प्रशासन को अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। यदि न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।

Share This Article