चित्रांकण में संगीता और भाषण में वैभव को मिली विशेष सराहना

चांडिल, 24 अगस्त : स्वामी विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के चांडिल शाखा में रविवार को झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के तत्वावधान में क्विज़, भाषण, खेलकूद एवं चित्रांकण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अलग-अलग संस्कार वर्ग के बच्चे उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रस्तुत संगीता पात्रा की चित्रांकण और वैभव कुमार महतो के भाषण को विशेष रूप से सराहा गया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक रोहित कुमार ने उपहार देकर पुरस्कृत किया।
मौके पर बैंक के शाखा प्रबंधक रोहित कुमार ने उपस्थित प्रतिभागियों एवं अतिथियों को बैंक की विभिन्न योजनाओं एवं उत्पादों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रतिभागियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वामी विवेकानंद केंद्र चांडिल के गुलशन कुमार, सोमन कुमार, गुड़िया कुमारी, साधन चंद्र माली एवं कृतिबास महतो समेत कई लोगों ने अपना योगदान दिया।



