रांची, 18 अप्रैल : राजधानी रांची के करमटोली में 26.24 करोड़ रूपये की लागत से 520 छात्रों के लिए छात्रावास बनाया जा रहा है, अब छात्रों को एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी।
इसमें डायनिंग हॉल भी होगा, जहां एक साथ 120 छात्रों के खाने की सुविधा भी रहेगी। इसके साथ ही अनाज स्टोर और आधुनिक किचन भी बनाए जायेंगे, यह भवन कल्याण विभाग द्वारा बनाए जा रहे हैं।
फिलहाल सैकड़ों छात्र पुरानी एस्बेस्टस की बिल्डिंग में रह रहे हैं, गर्मी और बारिश में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, भवन के प्रत्येक फ्लोर में छात्रों के लिए 22 कमरे होंगे।
प्रत्येक कमरे में 4 छात्रों के रहने की सुविधा होगी। प्रत्येक छात्र के लिए एक बेड, एक स्टडी टेबल,एक कुर्सी और एक बोर्ड की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक फ्लोर पर कॉमन रूम भी बनाए जा रहे हैं।