रांची ग्रामीण एसपी के रूप में आईपीएस अधिकारी गौरव गोस्वामी ने कियापदभार ग्रहण 

Manbhum Updates
1 Min Read

रांची, 18 अप्रैल : रांची के ग्रामीण एसपी के रूप में आईपीएस अधिकारी गौरव गोस्वामी ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। इससे पहले गौरव गोस्वामी रामगढ़ के पतरातू में एसडीपीओ के पद पर तैनात थे।

समाहरणालय स्थित ग्रामीण एसपी कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद आईपीएस गौरव गोस्वामी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध के स्वरूप का विश्लेषण कर सभी हॉट स्पॉट को चिन्हित किया जाएगा। उनका उद्देश्य ग्रामीण इलाके को हर प्रकार के अपराध से मुक्त करना है।

आपको बता दें कि, शुक्रवार की देर रात 46 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया था। इस क्रम में रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर को देवघर का नया एसपी बनाया गया, जबकि उनकी जगह पर गौरव गोस्वामी को राँची का ग्रामीण एसपी नियुक्त किया गया।

Share This Article